कोरोना की चपेट में आई Kajol, सोशल मीडिया पर शेयर किये ये पोस्ट

कोरोना का कहर लगातार दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। बता दें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Kajol करोना पॉजिटिव पायी गयी हैं।  इस बात की जानकारी काजोल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फैंस ये बात सुन कर काफी उदास हैं और काजोल के जल्द से जल्द ठीक होने कामना कर रहें […]

dainiksaveratimes

January 30, 2022

Entertainment

1 min

zeenews

कोरोना का कहर लगातार दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। बता दें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Kajol करोना पॉजिटिव पायी गयी हैं।  इस बात की जानकारी काजोल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फैंस ये बात सुन कर काफी उदास हैं और काजोल के जल्द से जल्द ठीक होने कामना कर रहें हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में अपनी बेटी न्यासा का भी जिक्र किया है। 
काजोल ने  इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी न्यासा की तस्वीर शेयर करते हुए कोरोना पॉजिटिव की खबर दी है।  काजोल ने लिखा ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं. मैं नहीं चाहती क‍ि कोई रूडोल्फ की तरह मेरी ऐसी नाक देखें तो चलिए दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखते हैं.’ पोस्ट में काजोल ने बताया कि वह अपनी बेटी न्यासा को बहुत मिस कर रही हैं।
काजोल की इस पोस्ट पर सभी उनकी रिकवरी को लेकर दुआएं कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने काजोल की बेटी न्यासा को स्टनिंग बताया है। तस्वीर में न्यासा हाथ में मेहंदी लगाए अपनी रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए वाकई खूबसूरत लग रही हैं।  खबरों के मुताबिक काजोलअपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में थीं।  न्यासा की पढ़ाई के चलते काजोल उनके साथ वहीं ठहरी हुईं थीं। 

Related Topics

Related News

More Loader