केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार दिला रही किसानों को हक- कृषि मंत्री Narendra Tomar
इंदौर/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आज भव्य किसान समागम में, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत, फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस […]

इंदौर/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आज भव्य किसान समागम में, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत, फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आपदा से फसलों की नुकसानी का किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा, वहीं उन्होंने कहा कि म.प्र. शासन ने 22 महीने में किसानों के बैंक खातों में 1,72,894 करोड़ रूपए दिए है, जो अपने आप में एक चमत्कार है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने म.प्र. में किसानों के कल्याण के लिए किए गए बहुतेरे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम फसल बीमा योजना का म.प्र. में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है।
इंदौर जिले की सांवेर तहसील के बूढ़ी बरलई ग्राम पंचायत क्षेत्र में आयोजित विशाल व गरिमामय कार्यक्रम में, हजारों किसानों की उपस्थिति में इस अभियान का आगाज हुआ। यहां म.प्र. के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।