Chaitra Navratri 2nd Day : मां ब्रह्मचारिणी को आज के दिन करें इस तरह प्रसन्न, मिलेगा मनवांछित फल
जैसा की आप सब जानते हैं चैत्र के नवरात्रे चल रहें हैं। शास्त्रों के अनुसार 9 नवरात्रे मनाएं जाते हैं। लोग इन दिनों देवी माँ के व्रत भी रखते हैं। आज दूसरा नवरात्रा है। इस दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजाअर्चना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए […]

जैसा की आप सब जानते हैं चैत्र के नवरात्रे चल रहें हैं। शास्त्रों के अनुसार 9 नवरात्रे मनाएं जाते हैं। लोग इन दिनों देवी माँ के व्रत भी रखते हैं। आज दूसरा नवरात्रा है। इस दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजाअर्चना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया। इस कारण मां को ब्रह्मचारिणी एवं तपस्चारिणी कहा गया। मां ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र धारण किए हुए हैं। उनके दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बाएं हाथ में कमंडल सुशोभित है।शास्त्रों के अनुसार देवी को प्रसन्न करने के लिएकरें ये काम मिलगा वरदान।
-शास्त्रों के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी को गुड़हल, कमल, श्वेत और सुगंधित पुष्प प्रिय हैं। दूसरे नवरात्रि पर मां को गुड़हल, कमल, श्वेत और सुगंधित पुष्प अर्पित करें।
-शास्त्रों के अनुसार मां भगवती को नवरात्र के दूसरे दिन चीनी का भोग लगाना चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्यंजन जरूर अर्पित करें।
विधि के अनुसार करें पूजा- अर्चना
-घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करने के बाद मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
-अब मां दुर्गा को अर्घ्य दें।
-मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
-धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
-मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।