Delhi पुलिस ने Sukesh की पार्टनर Leena Maria को किया गिरफ्तार करोड़ों की ठगी में संलिप्त
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 5 सितंबर को सुकेश चंद्रशेखर की पार्टनर अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा का कहना है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर की साथी लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया है, जिसे रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की […]
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 5 सितंबर को सुकेश चंद्रशेखर की पार्टनर अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा का कहना है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर की साथी लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया है, जिसे रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के अनुसार रैनबैक्सी के एक अन्य पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह को भी चंद्रशेखर ने धोखा दिया था, जिन्होंने केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में खुद को पेश किया था। इस मामले में अब तक कम से कम 2 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक अदालत ने 4 सितंबर को चंद्रशेखर को 16 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। चंद्रशेखर जो एक कथित ठग है, चुनाव आयोग रिश्वत मामले सहित 21 मामलों में आरोपी हैं।
बता दें कि कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले चंद्रशेखर ने कथित रूप से महज 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। इसके बाद उसने बड़े शहरों में कई अमीर लोगों को ठगी का शिकार बनाया। चंद्रशेखर को बालाजी के नाम से भी जाना जाता है, उसने नौकरी दिलानों के नाम कई लोगों से रुपए ठगे हैं। वह खुद के राजनेता का रिश्तेदार बताकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी किए हैं।