Domestic Violence Case: कोर्ट में पेश नहीं होंगे Yo Yo Honey Singh, हाजिर न होने पर बनाया ये बहाना

बॉलीवुड सिंगर और पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह बुरी तरह से मुसीबत में फंस चुके हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले सिंगर पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। जिसके बाद यो यो हनी सिंह को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था। शालिनी ने ‘घरेलू […]

dainiksaveratimes

August 28, 2021

Entertainment

1 min

zeenews

बॉलीवुड सिंगर और पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह बुरी तरह से मुसीबत में फंस चुके हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले सिंगर पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। जिसके बाद यो यो हनी सिंह को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था। शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी अदालत में मामला दर्ज करवाया था। जिसकी आज सुनवाई होनी थी, मगर हनी ने कोर्ट में पेश होने से छूट मांगी है। उन्होंने खुद को अस्वस्थ बताते हुए कोर्ट में पेश न होने की छूट मांगी। खैर अब वह स्वस्थ होने के बाद अगली सुनवाई पर कोर्ट में पेश होंगे। 

 

वकील ने मांगी तारीख

कोर्ट में सुनवाई शुरू होने के बाद हनी सिंह के वकील ने कहा कि उनके क्लाइंट अस्वस्थ हैं, इसलिए वो पेश नहीं हो पाएंगे। उन्हें दूसरी तारीख दी जाए। वहीं दूसरे पक्ष ने उनका विरोध करते हुए कहा कि हनी सिंह को अदालत में पेश होना चाहिए, क्योंकि कानून से ऊपर कोई भी नही है। इसके बाद कोर्ट ने 3 सितंबर को साढ़े 12 बजे यो यो हनी सिंह को खुद पेश होने का आदेश दिया है। 

Related Topics

Related News

More Loader