BREAKING: AAP में शामिल हुए हरियाणा Congress के पूर्व अध्यक्ष Ashok Tanwar, बोले- केजरीवाल जी के कार्यों ने मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए किया प्रेरित

नई दिल्ली: पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अन्य राज्यों में अपना मिशन आप शुरू कर दिया है। वहीं अब इसी बीच हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व टीएमसी नेता अशोक तंवर ने आज आप का दामन थाम लिया। आप सुप्रीमो […]

dainiksaveratimes

April 4, 2022

National

1 min

zeenews

नई दिल्ली: पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अन्य राज्यों में अपना मिशन आप शुरू कर दिया है। वहीं अब इसी बीच हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व टीएमसी नेता अशोक तंवर ने आज आप का दामन थाम लिया। आप सुप्रीमो व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया। 


इसलिए हुए आप में शामिल 


आप का दामन थामने के बाद अशोक तंवर ने ट्वीट कर लिखा , ”जनप्रिय नेता श्री अरविंद केजरीवाल जी के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।’


निभा चुके हैं कई अहम जिम्मेदारियां 

आपको बता दें कि अशोक तंवर हरियाणा के सिरसा से सांसद रह चुके हैं। तंवर ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। वह भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष पद भी अपनी कई सेवाएं दे चुके हैं। फिर 2019 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया व बाद में वह तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया और अब वह आप में शामिल हो गए हैं। 

Related Topics

Related News

More Loader