आँखों को दिखाना आकर्षक तो Mascara का ऐसे करें इस्तेमाल
आंखें शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है जिसे सुन्दर दिखाने के लिए लड़कियां अधिक्तम मेकअप का इस्तेमाल करती है। जो कि उनके रूप को निखारने में मददगार साबित होता है। चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आंखों का बड़ा महत्व होता हैं जिसे सजाने के लिए मस्कारा एक मुख्य भूमिका निभाता है। आज […]

आंखें शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है जिसे सुन्दर दिखाने के लिए लड़कियां अधिक्तम मेकअप का इस्तेमाल करती है। जो कि उनके रूप को निखारने में मददगार साबित होता है। चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आंखों का बड़ा महत्व होता हैं जिसे सजाने के लिए मस्कारा एक मुख्य भूमिका निभाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने वाले हैं कि किस रंग की आंखों के लिए कौनसा मस्कारा अच्छा रहेगा।
ब्राउन मस्कारा: ब्राउन रंग का मस्कारा काले रंग से थोड़ा हल्का होता है इसलिए नेचुरल दिखाई देता है। इसे पार्टी फंक्शन के अलावा रोज भी लगाया जा सकता है। अगर आँखों का रंग ब्राउन है तो आपको यह शेड जरूर यूज करना चाहिए।
गोल्डन मस्कारा: यदि शाम की पार्टी में अलग दिखना हो तो गोल्डन मस्कारा सबसे अलग दिखता है। यह हर शेड की आँखों पर बेहद सुन्दर दिखता है।
पर्पल मस्कारा: यदि आपकी आँखें छोटी है और आँखें बड़ी करना चाहती हैं तो पर्पल शेड बहुत अच्छा काम करता है। अगर आपका रंग गोरा है तो वायलेट शेड का मस्कारा चुनना चाहिए।
नीला मस्कारा : यदि आँखों का रंग भूरा या हल्का हरा हो तो नीले रंग का मस्कारा आपके पास होना चाहिए। नीले रंग में भी कई शेड जैसे रॉयल ब्लू , नेवी ब्लू , सी ब्लू आदि उपलब्ध हैं ये सभी शेड बहुत खिलते है।