Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन अवश्य करें ये काम, मां लक्ष्मी की होगी अपार कृपा
इस साल धनतेरस का त्यौहार कल यानि के 2 नवंबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस के इस त्यौहार के बारे में तो आप सभीअच्छी तरह से जानते ही होंगे। इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसके साथ इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता […]
![](https://s3images.zee5.com/wp-content/uploads/2021/11/1635761434Untitled-13.jpg)
इस साल धनतेरस का त्यौहार कल यानि के 2 नवंबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस के इस त्यौहार के बारे में तो आप सभीअच्छी तरह से जानते ही होंगे। इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसके साथ इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। आपको बता दें के धनतेरस छोटी दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इसी के साथ हिन्दू मान्यताओं के अनुसाथ कहा जाता है के दीपावली का प्रारम्भ धनतेरस से ही हो जाता है। इसी के साथ कहा जाता है के धनतेरस के दिन कुछ काम अवश्य किये जाएँ तो ये आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं धनतेरस पर किए जाने वाले मुख्य काम जो हर किसी को जरूर करने चाहिए।
1. सोना खरीदना : कहा जाता है इस दिन सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है क्योंकि सोना भी लक्ष्मी और बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है।
2. बर्तन खरीदना : कहते हैं इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदने चाहिए क्योंकि पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है।
3. धनिया खरीदना : कहा जाता है इस दिन धनिए के नए बीज खरीदने चाहिए और शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदने चाहिए।
4. नए वस्त्र खरीदना : कहा जाता है इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदना चाहिए।
5.अन्य वस्तुएं : इसी के साथ इस दिन दिवाली पूजन हेतु लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खिलौने, खील-बताशे आदि भी खरीद सकते हैं।
6.धन्वंतरि और लक्ष्मी पूजा : कहा जाता है इस दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि देव अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे और माता लक्ष्मी सोने का गढ़ा लेकर प्रकट हुई थी इस कारण से दोनों का पूजन इस दिन होता है।
7.यम पूजा : कहते हैं धनतेरस के दिन यमराज के लिए दीपदान करते हैं तो अकाल मृत्यु नहीं होती है।