Numerology: आज इस अंक वालों की आमदनी में हो सकती है वृद्धि, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1 आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। सुख, वैभव और यश की प्राप्ति होने से वैवाहिक जीवन में सुखी रहेगा। विद्यार्थीयों को आज के दिन अच्छी खबर मिल सकती है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। वह प्रतियोगिता में सफल होंगे। शिक्षकों को मान-सम्मान मिलेगा। अंक 2 शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपके […]

dainiksaveratimes

May 9, 2022

Religious

1 min

zeenews

अंक 1
आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। सुख, वैभव और यश की प्राप्ति होने से वैवाहिक जीवन में सुखी रहेगा। विद्यार्थीयों को आज के दिन अच्छी खबर मिल सकती है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। वह प्रतियोगिता में सफल होंगे। शिक्षकों को मान-सम्मान मिलेगा।
अंक 2
शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। अहंकार आपके घरेलू रिश्तों में दरार ला सकता है। माता-पिता से संबंध खराब हो सकते है। सर्दी-जुकाम और बुखार से आप परेशान हो सकते हैं। बाहर का खाना न खाए। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
अंक 3
आज सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें। पुत्र का साथ मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चे पढ़ाई लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करें। प्रेम में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन अंततः आपके संबंधों में मधुरता बनी रहेगी |
अंक 4
धन खर्च होगा। ये धन मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। अपनी प्रवृति पर काबू रखें। नए प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। व्यापार के लिए समय उत्तम है। आपके चिड़चिड़ा स्वभाव के कारण आपके दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है।
अंक 5
यदि आप छात्र हैं तो दिन आपके लिए अनुकूल होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। सतर्क रहे, शेयर सट्टा, लौटरी, द्वारा हानि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझकर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा।
अंक 6
आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। म्यूच्यूअल फण्ड आदि में निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से दूरियां बढ़ सकती हैं। आंखों में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है।
अंक 7
आपको कार्यक्षेत्र में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। किसी से कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।
अंक 8
दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों का बर्ताव आप को गुस्सा दिला सकता है। संयम रखे बात को ना उलझाए। नए प्रेम संबंध बनेंगे, साथ ही पुराने संबंध प्रबल होंगे। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें, इसके साथ हर विषय पर खुद आंकलन करें।
अंक 9
मन में सकारात्मकता का भाव बना रहेगा। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा। भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। प्रॉापर्टी खरीद रहे हैं तो पेपर ध्यान से पढें। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा।

Related News

More Loader