राजस्थान के CM Gahlot ने पूर्व सांसद की निधन पर जताया शोक

राजस्थान : कांग्रेस की पूर्व सांसद जमुना देवी बारूपाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका जन्म 15 अगस्त, 1934 में श्रीगंगानगर में हुआ था। उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। जमुना देवी के पुत्र महेंद्र बारूपाल ने बताया कि हाल ही में उनका पैर फ्रैक्चर हुआ था, जिसका […]

dainiksaveratimes

January 21, 2022

National

1 min

zeenews

राजस्थान : कांग्रेस की पूर्व सांसद जमुना देवी बारूपाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका जन्म 15 अगस्त, 1934 में श्रीगंगानगर में हुआ था। उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। जमुना देवी के पुत्र महेंद्र बारूपाल ने बताया कि हाल ही में उनका पैर फ्रैक्चर हुआ था, जिसका ऑपरेशन करवाया गया था। वीरवार देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी तो ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने जमुना देवी के निधन पर शोक जताया है। वें 2000 से 2006 तक राज्यसभा सांसद भी रहीं। इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस से लेकर प्रदेश कांग्रेस तक विभिन्न पदों पर रहीं। 

Related Topics

Related News

More Loader