Republic Day 2022: जानिए क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), क्या है इसका इतिहास
भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। वहीं, 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को अपनाया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। लिहाजा, हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने […]
भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। वहीं, 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को अपनाया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। लिहाजा, हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। इसके बाद से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। देश में पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। जिसके बाद हर साल इसे बड़े हर्षोल्लास व खुशी के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष देश में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन अधिनियम एक्ट को निरस्त कर नया संविधान लागू किया गया था।
गणतंत्र दिवस का इतिहास :-
भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हो गया था, लेकिन आजादी के बाद देश के पास अपना कोई संविधान नहीं था। भारत की शासन व्यवस्था गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 पर आधारित थी। इसके बाद 29 अगस्त 1947 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में प्रारूप समिति का गठन किया गया। तथा 2 साल 11 महीने 18 दिन में संविधान बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।