Sumit Antil ने Javelin Throw में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि देश को उन पर गर्व है। मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “पैरालंपिक्स में हमारे एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश को पैरालंपिक में […]

dainiksaveratimes

August 30, 2021

National

1 min

zeenews

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि देश को उन पर गर्व है। मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “पैरालंपिक्स में हमारे एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। देश को पैरालंपिक में सुमित अंतिल के रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन पर गर्व है। प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए सुमित अंतिल को बधाई। भविष्य के लिए भी आपको शुभकामनाएं।”
<a href="

सुमित अंतिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए सोने का तमगा अपने नाम किया। सुमित ने इस मुकाबले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर का थ्रो किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 68.08 मीटर जेवलिन थ्रो फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। सुमित ने अपने प्रदर्शन में और सुधार किया और पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Related Topics

Related News

More Loader