सर्दियों में बड़े चाव से खाया जाता है ये फल, करता है कई बीमारियों से बचाव

सर्दियों में बड़े शौंक से खाये जाने वाला फल किन्नू, संतरे से भी अधिक फायदेमंद होता है। बड़ों से लेकर बच्चे तक इसका सेवन बेहद चाव से करते हैं। किन्नू में विटामिन सी एवं शर्करा प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण इसके सेवन से बहुत सी बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। […]

dainiksaveratimes

November 11, 2021

Lifestyle

1 min

zeenews

सर्दियों में बड़े शौंक से खाये जाने वाला फल किन्नू, संतरे से भी अधिक फायदेमंद होता है। बड़ों से लेकर बच्चे तक इसका सेवन बेहद चाव से करते हैं। किन्नू में विटामिन सी एवं शर्करा प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण इसके सेवन से बहुत सी बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। आपको बता दें के यह संतरे जैसे दिखता है किन्तु आकार थोड़ा बड़ा होता है। यही नहीं बल्कि कीन्नू पेड़ पर बहुत अधिक मात्रा में लगते है। किन्नू सबसे ज्यादा पंजाब में होता है। इसी के साथ चलिए आज हम आपको बताते हैं किन्नू खाने के कुछ लाजवाब फायदों के बारे में-
1. रोजाना 1 किन्नू खाने से किडनी का स्टोन खत्म हो जाता हैं, और पथरी होने की संभावना कम हो जाती हैं। 
2. किन्नू खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती हैं, क्योंकि किन्नू में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती हैं। 
3. इसमें मैग्नीशियम होने के कारण यह हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर दोनों के लिए फायदेमंद होता हैं। 
4. किन्नू खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता हैं, और पाचन तंत्र भी। 
5. किन्नू में विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम होने के कारण दिल की बीमारी नहीं होती हैं। 
6. किन्नू खाने से मोटापा बढ़ने का कोई खतरा नहीं होता, बल्कि यह मोटापा घटाता हैं। 
7. किन्नू और उसके छिल्के में फ्लेवनोइड्स और नोबिलेटिन नामक तत्व होते हैं जिसमें कैंसर कोशिकाओं को रोकने की क्षमता है। 

Related Topics

Related News

More Loader